ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बीएसए पर लगा 25 हजार रूपये का अर्थ दण्ड

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के आयुक्त सुभाष चन्द्र सिंह ने सूचना न दिये जाने के कारण बस्ती के बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल पर 25 हजार रूपये का अर्थ दण्ड जमा करने का आदेश दिया है।

राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र बनाम जन सूचना अधिकारी कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी के मामले में पिछले तीन वर्षो तक विभाग द्वारा सूचना उपलब्ध नहीं कराया गया। सहायक शिक्षक राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि उन्होने तीन विन्दुओं पर जन सूचना अधिकारी कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी से सूचना मांगी थी। उन्होने पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवापार से सूचना मांगी थी कि वर्ष 2016 के एक माह के उपस्थिति पंजिका की छाया प्रति एवं विद्यालय में कक्षा 6, 7, 8 के छात्रों की नामावली पता सहित एवं मध्यान्ह भोजन का विवरण भी मांगा था। जन सूचना अधिकारी बीएसए कार्यालय द्वारा लगातार राज्य सूचना आयोग के आदेश का उल्लंघन किये जाने के कारण राज्य सूचना आयोग के आयुक्त सुभाष चन्द्र सिंह ने सूचना न दिये जाने के कारण बस्ती के बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल पर 25 हजार रूपये का अर्थ दण्ड जमा करने का आदेश दिया है।