Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

चित्रांश क्लब की महिलाओं का घर घर देवी जागरण जारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। नवरात्रि के अवसर पर सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब की महिलाओं का घर घर देवी जागरण जारी है। गुरूवार को चैत्र नवरात्रि का आज छठा दिन है। आज मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा-अर्चना के बाद क्लब कह अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव के मड़वानगर स्थित आवास पर देवी जागरण का आयोजन किया गया। महिलाओं ने ढोल मजीरों की धुन पर देवी गीत गाये और नृत्य किया।

चित्रांश क्लब की महिलाओं द्वारा किया जा रहा यह कार्यक्रम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे प्रेरित होकर आसपास के लोग भी अपने घर ऐसा आयोजन करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि क्लब की महिलायें केवल पदाधिकारियों के यहां देवी जागरण का आयोजन कर रही है। अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा आयोजन को लेकर साथियों में उत्साह देखा जा रहा है। 9 दिनों का कठिन व्रत भी आसानी से बीत रहा है। महामंत्री अर्चना श्रीवास्तव ने कहा धार्मिक चेतना जागृत करना जरूरी है। इससे सकारात्मक शक्ति बढ़ रही है और आतम संतुष्टि भी मिलती है। देवी जागरण में प्रमुख रूप से निधि श्रीवास्तव, संज्ञा श्रीवास्तव, संध्या दिक्षित, संध्या पाण्डेय, प्रतिमा, रानी श्रीवास्तव, गीता मोहन, गीता पाण्डेय, सुमन पाण्डेय, शोभा पाण्डेय, वंदना उपाध्याय, किरन पाण्डेय, शीला पाठक, उर्मिला पाठक आदि का योगदान रहा।