Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

आगरा: ट्रेन के आगे प्रेमी युगल ने लगा दी छलांग, युवती की मौत, युवक घायल

कबीर बस्ती न्यूज:
आगरा: एत्मादपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात को युवक और युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे युवती की मौत हो गई, जबकि युवक ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। युवक और युवती प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।
घटना मितावली रेलवे स्टेशन के पास की है। थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि देर रात स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि एक लड़का और लड़की ट्रेन के आगे कूद गए हैं। मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। युवती की मृत्यु हो चुकी थी। गंभीर घायल युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक का नाम अजय कुमार है। वह गांव मितावली का रहने वाला है। युवती भी इसी गांव की थी। दोनों के परिजनों से पूछता की जा रही है। मामले की जांच कर आत्महत्या करने के कारणों पता लगाया जा रहा है। उधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों प्रेमी युगल थे।