Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

गुरु तेगबहादुर सिंह जी के 400 वे प्रकाश पर्व पर मरीजों को ब्रेड, फल, एवम बिस्किट का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। गुरु तेगबहादुर सिंह जी के 400 वे प्रकाश पर्व पर रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को ब्रेड, फल, एवम बिस्किट का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि संतकबीर समाधि स्थल के पीठाधीश्वर महंत विचारदास जी रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा के लिये गुरुतेग बहादुर जी ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।

ऐसे पुनीत अवसर पर मरीजों के बीच इनकी सेवा उनके महान उद्देश्यों को परिभाषित करता है। रोटरी अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव एवम सचिव डॉ एस के त्रिपाठी ने बताया कि रोटरी मानवीय सेवा में विश्वास करती है और मानव धर्म से बड़ा कोई सेवा नही। आगामी सत्र के असिस्टेंट गवर्नर आशीष जी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करके रोटेरियन ने बहुत नेक कार्य किया है। इसके पूर्व क्लब् के सदस्यों ने महंत जी का स्वागत फूल माला से किया और अंगगवस्त्र भेंट किया। कार्यक्रम में एस आई सी डॉ आलोक वर्मा, ,प्रमोद गाड़िया सतीश सिंघल महेंद्र सिंह,सुरेश बावा, महंत लाल दास, सत्यपाल सिंह टीटू आसनजीत सिंह, मुनव्वर हुसैन, हिना खातून, स्वाति आदि उपस्थित रहीं।