9.30 बजे कार्यालय पहुंचे सभी अधिकािरी-कर्मचारी: जिलाधिकारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रातः 9.30 बजे कार्यालय पहुंचे तथा अपना कार्य प्रारंभ करें। कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहां की शासन के नए निर्देशों के अनुसार सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रातः 9.30 बजे कार्यालय पहुंचना अनिवार्य है। उन्होंने संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, भूलेख, शिकायत प्रकोष्ठ, नजारत, स्थानीय निकाय तथा प्रोबेशन कार्यालय का 10.30 बजे निरीक्षण किया।
निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का वेतन रोकने का उन्होंने निर्देश दिया है। निरीक्षण में संयुक्त कार्यालय में इन्द्र कुमार गुप्ता, शुभी सचदेवा, वर्मेन्द्र मिश्र, राम सागर, शालिनी गुप्ता, हसीना खातून, गायित्री देवी, विलक्षणा देवी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान एडीएम अभय कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी संयुक्त कार्यालय सूरज यादव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संचित मोहन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी राम कुमार पाल, नाजिर मुजतबा, राघवेंद्र पांडे उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर