Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कानपुर: गृह कलह से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

कबीर बस्ती न्यूज:
कानपुर: आईआईटी सोसाइटी में शनिवार देर रात एक युवक ने फांसी लगा ली। तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। खुदकुशी की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें फांसी से मौत की पुष्टि हुई।
इलाके में रहने वाले नीरज कुमार (27) सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। बीते 30 जनवरी को चौबेपुर के दलीप नगर निवासी सपना से उनकी शादी हुई थी। परिजन के अनुसार शनिवार रात नीरज खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। देर रात उसका शव फंदे से लटका मिला। नीरज के होमगार्ड पिता विक्रम ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से बहू व बेटे के ससुराल वाले नीरज को प्रताड़ित कर रहे थे। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विक्रम ने बताया कि उनके दो बेटे थे। बड़ा बेटा शिव शंकर 12 साल पहले लापता हो गया था। अब छोटा बेटा नीरज भी उन्हें अकेला छोड़ कर दुनिया से चला गया। मृतक की मां मालती देवी भी घटना के बाद से बेसुध हैं।