Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मेरठ: बाइक सवार दंपती और उनकी दो माह की बच्ची की मार्ग दुर्घटना मे दर्दनाक मौत

शादी की वर्षगांठ कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, भोला-मेरठ मार्ग पर गांव पेपला के पास हुआ हादसा
कबीर बस्ती न्यूज:

मेरठ: मेरठ के जानीखुर्द में भोला-मेरठ मार्ग पर गांव पेपला के पास बुधवार देर रात समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपती और उनकी दो माह की बच्ची को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना कंकरखेड़ा के गांव पठानपुरा निवासी गजे सिंह (27) पत्नी अंजू (24) और दो माह की बेटी प्रिया के साथ बुधवार शाम गांव सिसौला खुर्द में शादी की वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात गजे सिंह पत्नी और बेटी के साथ बाइक से पठानपुरा लौट रहे थे। गांव पेपला इदरीशपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजरे एक ट्रक चालक ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तीनों की मौत हो चुकी थी। रिश्तेदार कपिल ने जानी थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अधिक खून बहने से हुई मौत
भोला-मेरठ मार्ग रात में सुनसान हो जाता है। गजे सिंह पत्नी अंजू और बेटी प्रिया के साथ काफी समय तक दुर्घटना स्थल पर घायल अवस्था में पड़े रहे। उनका काफी खून बह गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची सभी की मौत हो चुकी थी। गजे सिंह ने हेलमेट भी पहना था। हादसे में उनके सीने में गहरी चोट लगी।