Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

डीपीओ ने दिलाया बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति की कुरीति को जड़ से मिटाने का संकल्प

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: मिशन मुक्ति के अन्तर्गत जनपद में आज रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति की कुरीति को जड़ से मिटाने का संकल्प दिलाया गया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने बताया कि मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत सरकार ने बाल विवाह को जड़ से मिटाने का कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया है। सरकार के दिशा निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है। कार्यक्रम में पुराना डाकखाना, मलिन बस्ती की महिलाएं शामिल हुईं, जिन्हें बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति न करवाने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी श्रीमती बीना सिंह, महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती साधना अग्रहरि तथा जिला समन्वयक श्रीमती रमा यादव व सामाजिक कार्यकर्ता बाल संरक्षण इकाई, रीता पाण्डेय एवं कार्यालय के अन्य कर्मचारियों द्वारा महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत बाल विवाह एक अपराध है जिसे पूरी तरह से खत्म करना है।