Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। अखिल भारतीय कान्दू (वैश्य) सभा-बस्ती के जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी को देकर जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग किया है। आपको बता दें कांदू, कसौधन समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र के लिये संघर्ष करना पड़ रहा है। वर्षों से यह मांग स्थानीय स्तर पर लंबित है। आसपास के जिलों में प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे हैं।
किन्तु बस्ती जनपद में कांदू कसौधन समाज के लोगों की फरियाद अनुसनी की जा रही है। जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता ने कहा मांग को लेकर अनेकों बार धरना प्रदर्शन हुये हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर हमेशा इस मामले को लंबित रखा गया। जबकि जाति प्रमाण पत्र न जारी होने से समाज के लोगों को तरह तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
समाज के लोगों ने एक बार फिर ज्ञापन देकर अविलम्ब जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग करते हैं। अन्यथा की स्थिति में 15 जून से शास्त्री चौक पर अनश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गयी है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रमोद कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय कसौधन वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार कसौधन, आकाश कसौधन, संजय कसौधन, रतन मद्धेशिया, मुन्ना मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे।