Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दिल्ली के हिन्दी भवन में ‘काव्य रत्न’ से सम्मानित होंगे डा. राजेन्द्र सिंह ‘राही’

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। ‘ बस कुंआनो बह रही है’ काव्य संकलन के साथ ही 6 साझा संकलनों में प्रकाशित हो चुके डा. राजेन्द्र सिंह ‘राही’ को आगामी 15 मई को नई दिल्ली के हिन्दी भवन में अन्तर्राष्ट्रीय शव्द सृजन संस्था द्वारा ‘ काव्य रत्न’ से सम्मानित किया जायेगा।
डा. राजेन्द्र सिंह ‘राही’ ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश दुनियां के 150 से अधिक साहित्यकार, कवि, शायर हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय काव्य संग्रह ‘भारत के भारत रत्न’ पुस्तक का विमोचन देश के ख्याति प्राप्त साहित्यिक, सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों द्वारा किया जायेगा। उन्होने बताया कि ‘भारत  रत्न’ महोत्सव को गोल्डेन बुक ऑफ रेकार्ड में शामिल किया गया है। इसमें देश दुनियां के 301 कवियों ने भारत रत्न विजेताओं पर ऑन लाइन काव्य पाठ किया था। उन्ही कवियों में से चयनित 215 कवियों की रचनाओं को ‘भारत के भारत रत्न’ पुस्तक में स्थान दिया गया है। पुस्तक में भारत सहित अमेरिका, इंग्लैण्ड, नाईजीरिया, नेपाल, कुवैत, अफ्रीका, कनाडा, इण्डोनेशिया, आस्ट्रेलिया, दोहा, कतर, संयुक्त अरब अमीरात सहित अनेक देशों के रचनाकारों को स्थान दिया गया है।