Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रामसागर पारा भाटापारा में लगभग 6.50 करोड़ की लागत से बन रहे दूसरे अंडर ब्रिज का विधायक ने किया निरीक्षण

भाटापारा।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा ने आज रामसागर पारा भाटापारा में लगभग 6.50 करोड़ की लागत से बन रहे दूसरे अंडर ब्रिज का निरीक्षण किया ।एवं वहा आ रही परेशानियों को दूर करने हेतु रेल्वे विभाग, लोक निर्माण विभाग,विधुत विभाग, के अधिकारियों के साथ कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु सार्थक चर्चा की।
विदित हो कि विधायक शिवरतन शर्मा द्वारा रेल्वे के अधिकारियों से चर्चा कर प्रथम अंडर ब्रिज को 13.10.2020 को जनमानस के आवागमन के लिए प्रारम्भ करवाया गया है जिसका लोकार्पण अन्य कार्य पूर्ण होने के बाद किया जाएगा।इसे 13.10.2020 को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा आवागमन दोनो द्वारों पर श्री फल तोड़ कर किया गया है।
रामसागरपारा ने बन रहे दूसरे अंडर ब्रिज का कार्य भी द्रुतगति से चल रहा है,आज विधायक शर्मा ने वहाँ आ रही अलग अलग विभागों की समस्यों के निराकरण के लिए अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर कार्य शीघ्र पुर्ण हो इस लिए सब के साथ स्थल का निरीक्षण किया।सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा शीघ्र अति शीघ्र परेशानियों को दूर करने की बात कही गई।
उक्त अवसर पर रेल्वे विभाग से सहायक मण्डल इंजीनियर, आकाश कुमार जी,अनुभाग सेक्सन इंजीनियर मनोज कुमार जी,लोक निर्माण विभाग से एस डी.ओ टी.आर. कौशिक जी, इंजीनिजयर वी एन कुर्रे जी,विधुत विभाग से डी.ई. जी पी अनन्त जी,ए.ई. एन के सोनी जी, पार्षद पुरुषोत्तम यदु, पार्षद व्यास यदु, पूर्व उपाध्यक्ष सुनील यदु, पूर्व पार्षद सुदामा मंधान, सूर्यकांत तिवारी, जे ई सचिन्द्र सोनी जी, व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।