कक्षा चार में पढ़ने वाली 10 वर्षीय बेटी के साथ हैवानियत, आरोपी गया जेल

कबीर बस्ती न्यूज:

बरेली : कक्षा चार में पढ़ने वाली रेलवे अधिकारी की 10 वर्षीय बेटी ट्यूशन टीचर के पति की हैवानियत का शिकार हो गई। पत्नी की गैरमौजूदगी में आरोपी बच्ची को उसके घर से बुलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटकर मासूम के पूरा वाकया बताने के बाद उसकी मां उसे लेकर थाना इज्जतनगर पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित बच्ची राजेंद्रनगर में नीलकंठ मंदिर के पास घर पर ही कोचिंग चलाने वाली मीना के घर रोज पढ़ने जाती थी। पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक कुछ दिन पहले मीना मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई थीं। इसलिए वह बेटी को ट्यूशन पढ़ने उनके घर नहीं भेज रही थीं। दो जून को दोपहर एक बजे मीना का पति राहुल उनके घर पहुंचा। उसने बताया कि मीना घर लौट आई हैं और उन्होंने बच्ची को पढ़ने के लिए बुलाया है। बेटी को राहुल के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए भेजने के बाद उन्होंने मीना को फोन करके बात की तो पता चला कि वह अभी घर नहीं लौटी हैं।

मीना से बात होने के कुछ ही देर बाद राहुल उनकी बेटी को घर छोड़ गया जो काफी गुमसुम थी। उन्होंने उससे पूछताछ की तो पता चला कि राहुल ने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद वह बेटी को साथ लेकर थाना इज्जतनगर पहुंचीं और आरोपी राहुल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने राहुल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म और बच्ची को अगवा करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पीड़ित बच्ची की मां ने उसकी ट्यूशन टीचर मीना को फोन किया तो पता चला कि राहुल झूठ बोलकर बच्ची को अपने घर ले गया है। हैरत में आई मीना ने इसके फौरन बाद राहुल को फोन कर बच्ची को लाने की वजह पूछी तो वह आननफानन में बच्ची को उसके घर छोड़ गया। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि अंकल उसके साथ गलत काम कर रहे थे, इसी दौरान किसी का फोन आया तो उसे फौरन घर छोड़ गए। बच्ची के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

आरोपी राहुल की उम्र करीब 40 साल है। बताया जाता है कि वह खुद तो कुछ नहीं करता, पत्नी मीना ही घर पर कोचिंग चलाकर खर्च चलाती हैं। दोनों के कोई संतान भी नहीं है।

पुलिस की हिरासत में जेल जाते वक्त आरोपी राहुल बोला कि उसने बच्ची के साथ गलत काम नहीं किया। उस पर प्यार आया तो बस गाल पर किस कर लिया था। घर पर पत्नी के न होने के बावजूद बच्ची को झूठ बोलकर ले जाने का कारण पूछा तो खामोश हो गया।

कोचिंग चलाने वाली महिला के पति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इज्जतनगर पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
– रविंद्र सिंह, एसपी सिटी

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर