Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

ज्येष्ठ मास के चौथे मंगलवार पर भजन कीर्तन एवं भण्डारे का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। ज्येष्ठ मास के चौथे मंगलवार पर शहर के विभिन्न स्थानों पर बजरंग बली के भजन कीर्तन एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। कम्पनी बाग स्थित शिव मंदिर पर समाजसेवी ओमप्रकाश अरोरा के संयोजन में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन, सुन्दर कांड का पाठ व भण्डारे का आयोजन किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए ओमप्रकाश अरोरा ने कहा कि विगत कई वर्षों से इस तरह का आयोजन आपसी जनसहयोग से किया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन ही भगवान राम की पहली मुलाकात हनुमान जी से हुई थी इसलिए तबसे ही ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को बड़े मंगलवार के नाम से जाना जाता है। कहा कि सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा से सभी की मनोकामना पूर्ण होती है। महिलाओं द्वारा गाए भजन ‘दुनिया चले न श्रीराम के बिना, राम जी चले न हनुमान के बिना’, सहित अन्य भजनों से महिलाओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर जयप्रकाश अरोरा, पवन मल्होत्रा, विमल अरोरा, शशि अरोरा, लक्ष्मी अरोरा, रोमी, प्रवेश, संगीता सचदेवा, नीलम, दामन, हरजीत कौर, सविता, पिंका भाटिया, सुरेश खत्री, आकाश शुक्ला, साहेब सचदेवा, हरि सिंह बबलू, सनम सिंह, विनय पाण्डेय, वीरेन्द्र जायसवाल आदि ने सहयोग किया।