Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

यूनिसेफ और एआईएच संस्था के सहयोग से चलाया जा रहा है प्रचार वाहन

शहरी क्षेत्र और पाली में टीकाकरण के प्रति जागरूक करेगी मुस्कान एक्सप्रेस
सीएमओ ने किया वाहन को रवाना, कोविड और नियमित टीकाकरण के प्रति लाई जाएगी जागरूकता
कबीर बस्ती न्यूज:
गोरखपुर: कोविड टीकाकरण और नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए शहरी क्षेत्र के आठ इलाकों और पाली ब्लॉक के छह गांवों में फोकस्ड तरीके से मुस्कान एक्सप्रेस चलेगी और बाकी गांवों में भी इसे चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने वृहस्पतिवार को किया । पाली में इस प्रचार वाहन का शुभारंभ वहां के सीएचसी पर किया गया । यूनिसेफ और एलाइंस फॉर इम्यूनाइजेशन एंड हेल्थ डिस्ट्रिक्ट (एआईएच) के सहयोग से इनका संचालन एक माह तक किया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि मुस्कान एक्सप्रेस का उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों में भ्रमण करना है,  जहां पर कोविड-19 एवं नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूकता का अभाव है ।यह वाहन निर्धारित इलाकों मेंजाकर और गली-गली में भ्रमण कर लोगों को ऑडियो मैसेज के माध्यम से कोविड-19 के टीकाकरण, नियमित टीकाकरण और कोविड अनुरूपव्यवहार को अपनाने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करेगा ।इससेअधिक से अधिक संख्या में लोगकोविड-19 और नियमित टीकाकरण करवाएंगे । शहरी क्षेत्र में यह वाहन गोरखनाथ, नथमलपुर, दीवान बाजार, जाफरा बाजार, अंधियारी बाग, इस्लामचक, निजामपुर और इलाहीबाग क्षेत्र में चलेगा। इसका संचालन संस्था की जिला समन्वयक प्रियंका सिंह देख रही हैं।
सीएमओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण के अंतर्गत पांच साल में सात बार टीकाकरण करवाना अनिवार्य है । यह टीके 12 प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, डिप्थीरिया, टिटनेस, मिजिल्स, परट्यूटिस (काली खांसी), रूबेला, जेई (दिमागी बुखार), निमोनिया, वायरल डायरिया और इंफ्लूएंजा से बचाने में टीकों की भूमिका अहम है।  निजी अस्पतालों में जहाँइन बीमारियों से बचाव के लिए महंगे दामों पर टीके लगवाने पड़ते हैं वहीं सरकारी अस्पतालों में यह टीके पूरी तरह से निःशुल्क हैं ।
डॉ दूबे ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अति अनिवार्य है। टीके की सभी आवश्यक डोज लेने पर ही पूर्ण प्रतिरक्षण मिलता है। इस अवसर पर यूनिसेफ के डीएमसी डॉ हसन फहीम, एआरओ एसएन शुक्ला, पीएसआई-टीसीआईएचसी संस्था से केवल सिंह सिसौदिया व रेखा आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।