Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले 9 लोगों पर मुकदमा

कबीर बस्ती न्यज:

भटनी,देवरिया। सिसवा गांव में पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को नौ लोगों पर केस दर्ज किया। यह कार्रवाई हल्का लेखपाल की तहरीर पर की गई है।
भटनी के सिसवा गांव में पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत गांव वालों ने एसडीएम सलेमपुर से की थी। शिकायत में ग्रामीणों ने विद्यालय जाने के समय छात्रों को रोकने की बात भी कही थी। एसडीएम के आदेश पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक ने शिकायत सही मिलने पर आरोपियों से दो दिन में कब्जा हटाने को कहा। समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर लेखपाल ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गांव के नौ लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपियों ने इसे चुनावी रंजिश बताते हुए कहा कि कब्जा हटाने के लिए कोई नोटिस नहीं मिला है। शिकायत की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग स्वयं कब्जा हटा रहे थे। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की शिकायत पर ग्राम सभा की भूमि पर कब्जे के आरोप में नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।