Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बच्चों के साथ ससुराल में शान्ती देवी ने शुरू किया धरना

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की केउवां जप्ती निवासिनी शान्ती देवी पत्नी बालकेश ने अपने पति के मकान में रहने देने की गुहार जिलाधिकारी से लगाया है। शान्ती देवी अपनी पुत्री पूजा और पुत्र विवेक के साथ केउवां जप्ती स्थित अपने ससुराल में घर के सामने न्याय के लिये धरना दे रही है कि शायद उसके पति का मन बदल जाय।
डीएम को दिये पत्र में शान्ती देवी ने कहा है कि उसके पिता का देहान्त हो चुका है। उसके पति बालकेश पुत्र ठाकुरदीन और सास ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कुछ दिन वह नैहर में रहीं और जब पिता के निधन के बाद नैहर में भी ठिकाना नहीं मिला तो वह अपने ससुराल पहुंची और पति, ससुर, सास से विनती कर रही है कि उसे घर में रहने की जगह दे दिया जाय जिससे वह अपने बच्चों का पालन पोषण कर सके। पत्र में उसने कहा है कि उसका अपने पति के साथ कोई तलाक नहीं हुआ है, वह खुले आकाश में दो बच्चों के साथ ससुराल में धरना देकर अपना हक मांग रही है। उसे पति द्वारा तीन हजार रूपये का भरण पोषण मिलता है किन्तु इस मंहगाई में उससे गुजारा संभव नही है। शान्ती देवी ने प्रशासन से मांग किया है कि उसकी स्थिति को देखते हुये पति, सास, ससुर के मकान में रहने दिया जाय जिससे उसके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे।  पति के पास दो मकान है इसमें से कहीं भी ठिकाना मिल जाय तो वह रहने को तैयार है।