विद्यालय पर किया पौधरोपणः दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। विकासखण्ड हर्रैया के प्राथमिक विद्यालय कुचेला में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख हर्रैया योगेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्रैया बड़कऊ वर्मा ने शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ विद्यालय प्रांगण में फलदार व छायादार पौधे लगाए।
पूर्व प्रमुख योगेन्द्र सिंह ने कहा कि वृक्ष को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जा सकता है, वास्तव में यदि वृक्ष नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। वृक्ष हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं। वृक्ष हम सबको छाया प्रदान करते है और वातावरण को ठंडा बनाते है, वातावरण मे नमी के स्तर को नियंत्रित करता है तथा मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करता है वृक्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। मानव होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम वृक्षों को बचायें और अधिक से अधिक वृक्ष लगायें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश सिंह ने कार्यक्रम में शामिल सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस दौरान एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह,जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र, संजय विश्वकर्मा, उमाकान्त सिंह, ऋषि सिंह, निशा त्रिपाठी, रेखा देवी, बच्चू लाल, माधुरी देवी, मंजू देवी आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर