Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

दो फेरों के बाद दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, वर पक्ष पहुंचा थाने

कबीर बस्ती न्यूज:

इटावा:  जिले में दो फेरों के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की परिजनों के समझाने पर भी नहीं मानी, इससे बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। ऊसराहार थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी जगदीश चंद्र यादव ने बेटे रवि की शादी भरथना थाना क्षेत्र के नगला बाग निवासी बलराम यादव की बेटी नीतू से तय की थी। वर पक्ष बुधवार को बरात लेकर पहुंचा। शादी की कई रस्में भी पूरी हुईं। दो फेरे लेने के बाद दुल्हन शादी करने से इनकार कर दिया।

इससे दोनों पक्ष के लोगों में खलबली मच गई। घर वालों ने दुल्हन को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई घंटों तक समझौते के लिए बातचीत होती रही, लेकिन बात नहीं बनी। बरात बिन दुल्हन के ही लौट गई। वर पक्ष ने भरथना थाने में शिकायत दी। इसमें बताया कि लड़की पक्ष ने जेवर ले लिए हैं, उन्हें वापस कराया जाए। उपनिरीक्षक कासिफ हनीफ ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों पूछताछ की जा रही है।