Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

असलहा बेचने के आरोप में प्रधानपति समेत तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर आरोपियों को छुडाया

      महेेशगंज थानाध्यक्ष की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने अधिवक्ता और शिक्षक समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कबीर बस्ती न्यूज:

प्रयागराज: लालगंज इलाके के कटरा जलेशरगंज बाजार में बुधवार शाम असलहा बेचने के आरोप में प्रधानपति समेत तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बवाल कर दिया। महेशगंज थाने की पुलिस पर हमला कर ग्रामीण तीनों को छुड़ा ले गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों से हाथापाई और धक्कामुक्की की जाती रही। इस मामले में महेेशगंज थानाध्यक्ष की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने अधिवक्ता और शिक्षक समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

महेशगंज पुलिस ने आजाद नगर नहर पटरी के पास बुधवार को चेकिंग के दौरान चेतरा गांव निवासी विमलेश यादव को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि लालगंज कोतवाली के रहने वाले गोलू शुक्ला निवासी गोपाल पांडेय का पुरवा, गुड्डू मिश्रा निवासी जलेशरगंज व प्रधानपति दिलीप उर्फ मोनू पाल निवासी  पूरे जनई से तमंचा खरीदा था। उनके पास ढेर सारे असलहे थे।

यह जानकारी मिलने के बाद महेशगंज थानाध्यक्ष अनिल पांडेय शाम करीब सात बजे पुलिस टीम के साथ तीनों को पकड़ने के लिए सरकारी जीप से कटरा जलेशरगंज बाजार पहुंचे। पुलिस ने सड़क के किनारे खड़े तीनों आरोपियों को दबोचकर जीप में बैठा लिया।

इसकी जानकारी होने के बाद आरोपियों के परिवारीजन और ग्रामीण सड़क पर आ गए और बवाल शुरू कर दिया। जीप में बैठाए गए प्रधानपति दिलीप उर्फ मोनू, गोलू व गुड्डू मिश्रा को छुड़ाने की कोशिश करते हुए पुलिस से भिड़ गए। थानाध्यक्ष के साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करते हुए लोगों ने तीनों को जीप से नीचे उतार लिया। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई की गई। घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों को लेकर ग्रामीण फरार हो चुके थे।

इस मामले में थानाध्यक्ष महेशगंज अनिल पांडेय की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने अंकित मिश्रा, गगन मिश्रा, आदर्श मिश्रा, विनीत मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, निवासी कटरा जलेशरगंज, जीतेंद्र पाल निवासी पूरे जनई व अशोक पाल निवासी मानिकपुर व 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोपी बनाए गए शशिकांत अधिवक्ता और विनीत मिश्र शिक्षक हैं। हिरासत से छुड़ाए गए प्रधानपति दिलीप उर्फ मोनू के ऊपर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को जबरन छुड़ाने व हाथापाई करने वालों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस ढिहरासत से असलहा बेचने के आरोपियों को छुड़ाने वाले लोगों की तलाश में बुधवार की रात महेशगंज, संग्रामगढ़ व लालगंज की पुलिस दबिश देती रही। पुलिस की कार्रवाई से सहमे पुरुष घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घरों में सिर्फ महिलाएं ही मौजूद हैं।