Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शिक्षकों ने किया मध्यान्ह भोजन योजना के दर में वृद्धि की मांग

एक छात्र के लिये मिलता है मात्र 4.97 रूपया

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री बाल कृष्ण ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों, संघ पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने  जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को गर्म पका पकाया भोजन, दूध, फल दिये जाने के धनराशि में वृद्धि की जाय।
ज्ञापन सौंपते हुये संघ के मंत्री बाल कृष्ण ओझा ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना की लागत में पिछले 3 वर्षो से कोई वृद्धि नहीं की गई जबकि दूध, फल सहित अनेक सामग्री की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। घरेलू सिलेण्डर की कीमतें भी बढ गई है।  प्राथमिक विद्यालय में प्रति छात्र 4.97 पैसे एमडीएम के लिये मिलते हैं जो पर्याप्त नहीं है। प्रति माह इसका भुगतान भी नहीं मिल पाता जबकि बाजार से सामान लाने में शिक्षकों को अपने बेतन से तत्काल कई मदों में नकद भुगतान करना पड़ता है। मांग किया कि एमडीएम की बढती लागत को देखते हुये दर बढाने के साथ ही प्रतिमाह भुगतान सुनिश्चित किया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, राकेश सिंह, उमाशंकर पाण्डेय, मंत्री विवेक सिंह, दीप चन्द, विजय भारती, मो. असलम, राजकुमार, राहुल सिंह, भीम सिंह, रवि प्रताप सिंह, हरिओम यादव, सन्तोष मिश्र, डा. प्रमोद सिंह आदि शामिल रहे।