Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

युवक और उसकी गर्भवती पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

कबीर बस्ती न्यूजः

आगरा:  थाना मलपुरा क्षेत्र में युवक और उसकी गर्भवती पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद दोनों के शवों को जला दिया गया। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों शव जल चुके थे। मृतकों के परिजन फरार हैं। मृतका के मायका पक्ष ने पति-पत्नी की हत्या के बाद शवों को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर छानबीन की है। दोनों की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

घटना थाना मलपुरा के खलौआ गांव की है। गांव निवासी कृष्णवीर (28) और उसकी पत्नी प्रीति  (25) के शवों को घर के पीछे खेत में जला दिया गया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने प्रीति के मायकेवालों को सूचना दी। मायका पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो घर के पीचे खेत में चिताओं की राख मिली। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता और सीओ राजीव सिरोही भी पहुंच गए।

दोनों के शव पूरी तरह जल चुके थे।  फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने गहनता से छानबीन की। ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी की गई, लेकिन पति-पत्नी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पति-पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली थी। दोनों के शव जलाए गए हैं। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतका प्रीति का मायका अटूस गांव में है। उसके पिता हरीबाबू ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद में कृष्णवीर और प्रीति की हत्या की गई है। उन्होंने हत्या का आरोप कृष्णवीर के सगे भाइयों पर लगाया है। हरीबाबू का कहना है कि प्रीति सात महीने की गर्भवती थी। कृष्णवीर का अपने भाइयों से जमीन को लेकर विवाद था। इसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने तहरीर दे दी है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी है।