Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जगदेव मेडिकल सेण्टर एवं होम्यो हाल का उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। प्रख्यात आयुष चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने बस्ती महुली रोड पर डारीडीहा में जगदेव मेडिकल सेण्टर एवं होम्यो हाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां एलोपैथ, होम्योपैथ एवं नेत्र चिकित्सक अपनी सेवायें देंगे। इस अवसर पर डा. अभिषेक चौधरी, डा. रीतेश चौधरी, सेवानिवृतत चीफ फार्मासिस्ट अवधनरायन चौधरी, संतोष चौधरी, अनिल वर्मा, फार्मासिस्ट पंकज तथा स्टाफ नर्स अंतिमा वर्मा मौजूद रहीं।
डा. वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध होना चाहिये, इससे मृत्युदर में कमी आयेगी और लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। जगदेव मेडिकल सेण्टर में होम्योपैथी, ऐलोपैथ पद्धति से उपचार किया जायेगा साथ ही नेत्र सम्बन्धी रोगों की जांच, परामर्श और इलाज किया जायेगा। डा. वर्मा ने संचालक को शुभकामनायें देते हुये कहा सेवा भावना चिकित्सा पेशे की रीढ़ है। जिसके भीतर सेवा की भावना नही है उसके लिये चिकित्सा पेशा उचित नही है। ऐसे में इसी भावना से मरीजों की देखभाल, सेवा और परामर्श देना होगा।