Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शॉर्ट सर्किट से स्क्रैप कारोबारी के पांच मंजिला मकान में लगी भीषण आग कारोबारी की पत्नी, बहू, पोते, पोती और धेवती की मौत

कबीर बस्ती न्यूजः

मुरादाबाद: शहर के असालतपुरा में लंगड़े की पुलिया के पास स्क्रैप कारोबारी के पांच मंजिला मकान में बृहस्पतिवार की शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों में घिर कर कारोबारी की पत्नी, बहू, पोते, पोती और धेवती की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग में घिरे आठ लोगों को बमुश्किल बचाया।

कारोबारी मोहम्मद इरशाद के मकान में भूतल पर स्क्रैप का गोदाम है। मकान के ऊपरी हिस्से में उनका परिवार रहता है। शुक्रवार को उनकी दो धेवतियों की शादी है, जिनका घर पास में ही है। शादी के लिए आए तमाम मेहमान मोहम्मद इरशाद के घर में रुके हुए थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते-देखते लपटें मकान की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गईं। इससे घर में मौजूद लोगों में चीख-पुकार  मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे लेकिन भीषण लपटों के कारण कोई घर में दाखिल नहीं हो सका।

लगभग बीस मिनट के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नजदीकी मकानों से सीढ़ी लगाकर आग में घिरे लोगों को बाहर निकाला। आग से बुरी तरह झुलसी कारोबारी की पत्नी मां कमर जहां (75), बेटे अयाज कुरैशी की पत्नी शमा परवीन (36),  अयाज कुरैशी की बेटी नाफिया (07), बेटे इबाद (05), और धेवती उमैमा (12) पुत्री नावेद निवासी आजाद नगर हल्द्वानी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पांचों को मृत घोषित कर दिया गया। शमा परवीन रानीखेत में आंगनबाड़ी वर्कर थीं। वो अपनी बेटी और बेटे और पति के साथ वहीं रहती थीं।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी हेमंत कुटियाल जिला अस्पताल पहुंच गए। डीएम का कहना है कि दमकल टीम और पुलिस कर्मियों के प्रयास से आठ लोगों को बचाने में कामयाबी मिल गई।