Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मनोरमा नदी के जीर्णोद्धार के लिए 13 से 30 सितम्बर तक सर्वे का कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: मनोरमा नदी के जीर्णोद्धार के लिए 13 सितम्बर से 30 सितम्बर तक सर्वे का कार्य प्रारम्भ करने के लिए जिलाधिकारी/जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने 7 ब्लाक के 96 गांवों से गुजरने वाली इस नदी के जीर्णोद्धार के लिए सम्बन्धित बीडीओ को नोडल नामित किया है। इनके साथ सम्बन्धित गांव के लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव तथा तकनीकी सहायक लगाये गये हैं। मुख्य विकास अधिकारी इस कार्य के लिए नोडल नामित किये गये हैं।
इस सम्बन्ध में उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों की विकास भवन सभागार में बैठक किया। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4, राकेश कुमार गौतम को निर्देशित किया है कि वे ड्रोन कैमरे से पूरे नदी का सर्वे  करायेंगे। उन्होंने कहा कि बीडीओ परशुरामपुर, विक्रमजोत, हर्रैया, दुबौलिया, कप्तानगंज, बहादुरपुर तथा कुदरहा सम्बन्धित गांवों में मनरेगा के तहत मनोरमा नदी के जीर्णोद्धार का सर्वेक्षण कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान नदी की सफाई, किनारे पर घाट बनाने, वृक्षारोपण, छोटे चेक डैम, तालाब, गंदे पानी को रोकने, नदी के बेड में खुदाई के लिए प्रस्ताव तैयार करेंगे। जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक होने पर जे0सी0बी0 का प्रयोग करने का प्रस्ताव करेंगे। पाकड़, बरगद, पीपल आदि वृक्ष रोपित करने का स्थान सुझायेंगे।

बैठक में उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 रामदुलार ने विस्तार से ब्लाक एवं निर्धारित गांव तथा इसके लिए नामित नोडल एवं अभियन्ताओं की जानकारी दिया। बैठक में विभागीय अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।