Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

वृहद सदस्यता अभियान को लेकर अपना दल ने झोंकी ताकतः निकली रथ यात्रा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के बस्ती आगमन को लेकर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मण्डल स्तर पर सम्पर्क तेज कर दिया है। वे आगामी 24 सितम्बर को पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में पार्टी की ओर से आयोजित वृहद मण्डलीय सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगी। बुधवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी के संयोजन में लोहिया मार्केट स्थित जिला कार्यालय से जन जागरण सम्पर्क यात्रा निकाली। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह पगार ने एलईडी रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बताया कि यह रथ आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक बस्ती मण्डल के जनपदों, कस्बों में भ्रमण करेगा।
जन जागरण सम्पर्क यात्रा मालवीय रोड, रोडवेज, अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, गांधीनगर होते हुये पुनः कार्यालय पहुंची। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने कार्यालय पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि मण्डलीय वृहद सदस्यता अभियान एक बड़ा अवसर है। कहा कि पदाधिकारी, कार्यकर्ता कार्यक्रम की सफलता के लिये पूरी ताकत झोंक दें और अधिकतम लोगों को सदस्य बनायें।
जन जागरण सम्पर्क यात्रा में मुख्य रूप से झिनकान चौधरी, वंदना पटेल, रमेश चन्द्र गिरी, शिव कुमार चौधरी,  शिवशरन चौधरी,  लवकुश चौधरी, प्रदीप पटेल,  निसार अहमद, रामकुमार चौधरी,  राम सिंह पटेल, आजाद पाल, शिवकुमार चौधरी, लालचंद चौधरी,  दुर्गेश चौधरी, अनिल कुमार, पुनीत ठाकुर, पंकज पाल, विवेक गुप्ता, अमित दीक्षित, सर्वेश कुमार, इन्द्रजीत तिवारी, अमित जायसवाल आदि शामिल रहे।