Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गोरखपुर में तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले,एक एसडीएम गीडा से किए गए अटैच

कबीर बस्ती न्यूजः
गोरखपुर। गीडा में जमीन का अधिग्रहण तेज करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक एसडीएम को गीडा से अटैच किया गया है। इसके साथ ही कुछ एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।सहजनवा के एसडीएम न्यायिक अनुपम मिश्र को गीडा से संबद्ध किया गया है। वह जमीन अधिग्रहण से जुड़े मामले देखेंगे और सीईओ द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य करेंगे।
शुक्रवार को जारी आदेश में तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। सहजनवा में एसडीएम न्यायिक के रूप में कार्यरत दिग्विजय सिंह को कैंपियरगंज में इसी पद पर भेजा गया है। जिले में नए आए डिप्टी कलेक्टर राजू कुमार को अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय और प्रदीप कुमार सिंह को एसडीएम न्यायिक बांसगांव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें जीडीए से संबद्ध किया गया है।वह जीडीए में भूमि व्यवस्था और उपाध्यक्ष द्वारा सौंपे गए कार्य करेंगे।अपर उप जिलाधिकारी सदर के साथ एसडीएम न्यायिक चौरीचौरा व बांसगांव का काम देख रहे पवन कुमार के पास अपर उप जिलाधिकारी सदर के साथ एसडीएम न्यायिक चौरीचौरा की जिम्मेदारी रहेगी।