Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

संजय पगार ने सम्मान का साफा भेंटकर मातृ शक्ति का किया सम्मान

अपना दल एस के सदस्यता अभियान में उमड़ी मातृ शक्ति

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । शनिवार को अपना दल (सोनेलाल) पार्टी द्वारा एक कार्यक्रम महादेवा विधानसभा के ग्राम  पगार खास, विकास खंड बनकटी थाना लालगंज में आयोजित किया गया।  यह कार्यक्रम अपना दल (एस) पार्टी द्वारा चलाये जा रहे 2 सितम्बर  से 2 अक्टूबर 2022 तक वृहद् सदस्यता अभियान की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अपना दल एस में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियों की भागीदारी रही।
इसमें प्रमुख रूप से संजय सिंह पगार द्वारा मातृ शक्तिओं को सक्रिय सदस्यता दिलाई और प्रमाण पत्र के साथ – साथ उन्हें ‘सम्मान का साफा’ ‘भेट किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्यों को बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमे हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन अनुप्रिया पटेल के मार्गनिर्देशन में बस्ती मंडल को जो लक्ष्य दिया गया था उससे कहीं अधिक संख्या में सदस्य बनाये गए हैं। जिसका श्रेय पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा शुभ चिंतकों को जाता है जिनके प्रयासों से हम अपने लक्ष्य से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने में सफल हुए, उन्होंने कहा की जनपद  में  जिला अध्यक्ष विवेक पटेल जी के कुशल नेतृत्व में भारी संख्या में सदस्यता ग्रहण करवाई गयी ।
बस्ती मंडल के सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी गिरजेश पटेल की देखरेख में चलाया गया।  मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव झिनकान चौधरी व कोषाध्यक्ष राम सिंह पटेल तथा सभी विधान सभा अध्यक्षों विजय कुमार पटेल, राजमणि पटेल, राणा पटेल, राज कुमार   चौधरी, एवं वेद प्रकाश चौधरी तथा सर्वेश चौधरी, सूरज चौधरी,बब्बन, सर्वेश चौधरी वंदना पटेल, महिपाल पटेल, आजाद पाल ,शिवशरण चौधरी,प्रदीप पटेल, लवकुश चौधरी, दुर्गेश चौधरी,लालचंद चौधरी, पुनीत ठाकुर, पंकज पाल, अनिल कुमार, अमित दीक्षित, विवेक गुप्ता, इंद्रजीत तिवारी, अमित जायसवाल, आकाश तिवारी और अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।