कुष्ठ रोगियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत दिया जायेंगा आवास: जिलाधिकारी

 कुष्ठ आश्रम हथियागढ़ में कुष्ठ रोगियों को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा खाद्यान्न एवं वस्त्र वितरित
कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती:  कुष्ठ आश्रम हथियागढ़ में कुष्ठ रोगियों को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा खाद्यान्न एवं वस्त्र वितरित किया गया। रोटरी क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कुष्ठ आश्रम द्वारा वृक्षारोपण तथा रेशम विभाग द्वारा 100 शहतूत के पौधे लगवाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आम का पौधा रोपित किया।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कुष्ठ रोगियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत आवास दिया जायेंगा। जिला चिकित्सालय से उपचार प्राप्त कर रहे रोगियों को पात्रता के अनुसार दिव्यांग पेंशन तथा वृद्धावस्था पेंशन दी जायेंगी। उन्होने जिला कुष्ठ अधिकारी/एसीएमओ डा. ए.के. गुप्ता को निर्देशित किया कि कुष्ठ रोगियों का समुचित इलाज कराये। इलाज करने से रोगी ठीक हो जाता है।
कुष्ठ आश्रम के संचालक कौशल त्रिपाठी ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि 1953 से यह संस्था यहॉ कार्य कर रही है। उन्होने बताया कि जन सहयोग से कुष्ठ आश्रम के नये भवन का निर्माण किया गया है।
रोटरी क्लब के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अस्पताल के ब्लड डोनेशन मोबाइल वैन में डा. दीपक श्रीवास्तव, काउंसलर कीर्ति आनन्द, अंजू सिंह, एलटी मो0 इमरान, एल.ए. राजू प्रकाश, लालमन, मो0 शलीम ने सहयोग करते हुए 15 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें से 09 लोग ब्लड डोनेशन के लिए पात्र पाये गये और उन्होने ब्लड डोनेट किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब मयंक श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अजीत सिंह, हिना खातून, प्रीति श्रीवास्तव, बस्ती व्यापार मण्डल के सुभाष चन्द्र शुक्ल, सौरभ ने सहयोग किया।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब से दीपा खंडेलवाल, पारुल टिबडेवाल, अरूणा सिंघल, कला अग्रवाल, चंदा मातनहेलिया, कुष्ठ आश्रम से रामदास यादव, सहायक निदेशक रेशम नितेश सिंह, नगर सहकारी बैंक के महेन्द्र कुमार, अनिल पाण्डेय,  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष श्रीवास्तव ने किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर