Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

10 नवम्बर को बीएसए कार्यालय पर धरने की चेतावनी, प्रतिकूल प्रविष्टि पर भड़के शिक्षक

कुदरहा के खण्ड शिक्षाधिकारी पर लगाया शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों, शिक्षकों की आकस्मिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में कुदरहा विकास खण्ड क्षेत्र के खण्ड शिक्षाधिकारी धीरेन्द्र तिवारी द्वारा वार्ता करने गये संघ पदाधिकारियोें के साथ अभद्रता किये जाने और पदाधिकारियों के विरूद्ध बीएसए को पत्र लिखे जाने के बाद कार्रवाई का मुद्दा छाया रहा।
बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि खण्ड शिक्षाधिकारी के विरूद्ध मामले में कार्यवाही की जगह बीएसए ने पदाधिकारियों के विरूद्ध बिना तथ्यों को जाने एकतरफा प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दिया। कहा कि इस कार्यवाही के विरोध में संगठन का प्रतिनिधि मण्डल आगामी 7 नवम्बर को बस्ती आ रहे महानिदेशक स्कूल शिक्षा को ज्ञापन देकर खण्ड शिक्षाधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया जायेगा। जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि खण्ड शिक्षाधिकारी धीरेन्द्र तिवारी निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों को जानबूझकर धन उगाही की नीयत से उपस्थित रहने के बावजूद अनुपस्थित कर देते हैं और वेतन बाधित कर दिया जाता है। खेल कूद के नाम पर समस्त अध्यापकों से अवैध वसूली करायी जाती है। शिक्षकों के प्रशिक्षण में मीनू के अनुसार व्यवस्था न कर घटिया व्यवस्था की जाती है। शिक्षक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
आकस्मिक बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षकों के उत्पीड़न के विरोध में आगामी 10 नवम्बर को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जायेगा। जब तक कुदरहा के शिक्षकों को दी गई प्रतिकूल प्रविष्ठि वापस नहीं लिया जाता चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन जारी रहेगा। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, मंत्री राघवेन्द्र सिंह, शैल कुमार शुक्ल, विजय प्रकाश चौधरी,  महेश कुमार, दिवाकर सिंह, चन्द्रभान चौरसिया, कृष्ण कुमार चौधरी, विनय कुमार, रामपाल वर्मा, राजेश कुमार, भैयाराम, राजेश चौधरी, विवेकानन्द चौरसिया, राजेश, सरिता पाण्डेय, दिवाकर यादव, रामभरत वर्मा, विजय प्रताप वर्मा, आशुतोष शुक्ल आदि शामिल रहे।