मांगों को लेकर दिल्ली जायेंगे ईट निर्माता, जीएसटी को लेकर 10 नवम्बर को संसद भवन पर करेंगे पैदल मार्च

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । रविवार को ईट निर्माता समिति की बैठक अध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आगामी 10 नवम्बर को ईट निर्माण में जीएसटी 5 प्रतिशत से बढाकर 12 प्रतिशत कर दिये जाने के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित धरना प्रदर्शन में बस्ती जिले के भागीदारी पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल ने कहा कि ईट उद्योग संकट से गुजर रहा है और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार समिति की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। कोयला और मजदूरी की कीमत में लगातार वृद्धि एवं जीएसटी ने ईट निर्माताओं की कमर तोड़कर रख दिया है। दिल्ली के रामलीला मैंदान में मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन के बाद 6 सूत्रीय मांगों को लेकर संसद भवन तक पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया जायेगा। बताया कि लगभग 200 लोग अपने-अपने साधनों से धरने में हिस्सा लेने दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
तैयारी बैठक में मुख्य रूप से समिति के महामंत्री राजू फागवानी, कोषाध्यक्ष लाल बहादुर चौधरी के साथ ही जगदम्बा सिंह, लक्ष्मी शुक्ल, तारा चौधरी, वैजनाथ जायसवाल, बब्लू जायसवाल, अनिल जायसवाल, रविन्द्र उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद, कैश मोहम्मद, सुनील सिंह, राजाराम तिवारी, दीपक पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, महेन्द्र चौधरी, रामभवन  चौधरी, दयाराम चौधरी, पिन्टू सिंह, अम्बिका चौधरी, सत्य प्रकाश, लाल बहादुर, रोहित   चौधरी के साथ ही अनेक ईट भट्टा निर्माता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर