Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम के आकस्मिक निरीक्षण मे डियूटी से नदारद मिले 3 लिपिक, वेतन रोकने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार प्रातः 10:30  बजे विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 03 लिपिक अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित तीनों लिपिकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ डॉ राजेश कुमार प्रजापति तथा डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडे एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम समाज कल्याण कार्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि विश्वनाथ वर्मा बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। दूसरे लिपिक अमित कुमार हस्ताक्षर बनाकर कोषागार चले गए थे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक कोई कर्मचारी कार्यालय किसी भी कार्य से नहीं छोड़ेगा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में राम सुरेश हस्ताक्षर करके कहीं चले गए थे, जो अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानने के लिए कनिष्ठ लिपिक मोहम्मद अनस से रजिस्टर मांगा परंतु वे रजिस्टर नहीं दिखा पाए। जिलाधिकारी ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

 उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि उनके कार्यालय द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं। इसलिए प्रत्येक लिपिक को योजनावार कार्य विभाजन संबंधी आदेश जारी करें, ताकि समय से सुचारूरूप से कार्य का संपादन हो सके। उन्होंने निर्देश दिया है कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी 10:00 से 12:00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जन सुनवाई करेगे, आईजीआरएस के प्रकरणों का निस्तारण करेगे तथा निस्तारित प्रकरणों में दोनों पक्ष से फीडबैक भी प्राप्त करेगा ;