Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

विभिन्न मांगों को लेकर 15 नवम्बर को लखनऊ में धरना देंगे शिक्षक

धरने में शामिल होने के लिए शिक्षकों ने किया जनसम्पर्क

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में 15 नवंबर को लखनऊ के इको गार्डन में प्रदेश स्तरीय धरना प्रस्तावित है। जिसको लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के निर्देश पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों, शिक्षणेत्तरकर्मियों और संविदा कर्मियों से संपर्क अभियान जारी है जिससे अधिक से अधिक लोग प्रदेश स्तरीय धरने में प्रतिभाग करें। बुधवार को विकासखण्ड हर्रैया में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, जिला संगठन मन्त्री विवेक कान्त पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष सन्तोष कुमार शुक्ल व मन्त्री अनिल मौर्य के नेतृत्व में शिक्षकों तथा कर्मचारियों से धरने में शामिल होने का आह्वान किया गया।
संघ के जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने बताया कि पुरानी पेंशन नीति बहाली, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रसोइया आदि संविदा कर्मियों के नियमितीकरण किये जाने, शिक्षकों के स्थानान्तरण और पदोन्नित समयबद्ध ढंग से किये जाने, नए मृतक आश्रितों को लिपिक व शिक्षक पद पर नियुक्ति व नियुक्त हो चुके मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को योग्यतानुसार उच्चीकरण, नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से शिक्षक विरोधी प्राविधान हटाने, सातवे वेतन आयोग की विसंगति दूर करने, राज्य कर्मचारियों एवं राजकीय शिक्षकों की भांति परिषदीय शिक्षकों एवं को निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने आदि मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन रखा गया है। जिसमें जनपद के सभी विकासखण्डों से ब्लॉक अध्यक्ष व मन्त्री के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग धरने में शामिल होंगे।