Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

श्री गंगा कलश यात्रा की वापसी पर हुआ भव्य स्वागत

गंगोत्री के जल से होता है पशुपतिनाथ का जलाभिषेक- शिवप्रकाश महराज

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। रविवार को श्री गंगा कलश यात्रा की वापसी के दौरान हरैया विकासखंड के तिनौता गांव में विकास अधिकारी प्रेम शंकर ओझा की अगुवाई में गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महराज का भव्य स्वागत हुआ।
गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महराज ने कहा कि श्री गंगा कलश यात्रा पूर्व काल से चली आ रही सनातन वैदिक परम्परा है। गंगोत्री धाम के पटाक्षेप के दिन प्रत्येक वर्ष गंगा जी का दिव्य कलश भरा जाता है जो कि इस वर्ष विश्व का सबसे बड़ा कलश बनकर तैयार हुआ है। इस कलश की क्षमता 800 ली. से ज्यादा है। इस कलश के जल से हम श्री गंगा कलश यात्रा के माध्यम से विश्व कल्याण हेतु समस्त धर्मालंबियों के सुख-शान्ति एवं समृद्धि के लिए श्री पशुपतिनाथ का जलाभिषेक करते हैं। अभी 7 नवंबर को हम जलाभिषेक के बाद वापसी किए हैं।
इस दौरान अम्बिका ओझा, माधव दास ओझा, लक्ष्मीकान्त ओझा, उमाकान्त तिवारी, विष्णु कान्त ओझा, जगदम्बा प्रसाद, कृपा शंकर, सन्तोष कुमार शुक्ल, विवेक कान्त पाण्डेय, रवीश कुमार मिश्र, अरुण शुक्ल, वेद प्रकाश मिश्र, अमित द्विवेदी, कल्पनाथ, इन्द्रा ओझा, सुतीक्ष्ण मिश्र, रवीन्द्र मिश्र, राम प्रसाद ओझा, विपिन ओझा, रामेश्वर, देवांश, अयांश आदि उपस्थित रहे।