Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

20 लाख छात्रों की प्रार्थना लेकर मेधा के दीनदयाल पहुंचे भद्रेश्वरनाथ धाम, सौपा ज्ञापन

वंचित छात्रोें की फीस भरवाई, छात्रवृत्ति के लिये कर रहे हैं संघर्ष

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । रविवार को मेधा प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी ने  प्रदेश के लगभग 20 लाख छात्रों जो शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति से वंचित है की मांगों को पूरा कराने के लिये अभिनव प्रयोग किया। वे श्री भद्रेश्वरनाथ धाम पहुंचे और मांग पत्र भगवान शिव को समर्पित करते हुये सामूहिक प्रार्थना किया।
मेधा प्रवक्ता ने 20 लाख वंचित छात्रों की ओर से भगवान शिव से प्रार्थना के बाद कहा कि मेधा लगातार इस सवाल को लेकर संघर्षरत है। केन्द्र और राज्य सरकार, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, अनेक जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बावजूद वंचित छात्रों की जायज मांग को अनुसनी किया जा रहा है। ऐसे में उनके मन में विचार आया कि अब इस संघर्ष में देवाधिदेव भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया जाय, वहीं सरकार और जन प्रतिनिधियों का शायद मन बदल दें और 20 लाख वंचित छात्रों शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति मिल जाय। बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये मेधा द्वारा आगामी 25 नवम्बर को प्रेस क्लब सभागार में बैठक कर भावी आन्दोलन की रूप रेखा पर विचार किया जायेगा।
दीन दयाल तिवारी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उन्होने भगवान शिव से प्रार्थना किया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार  अनुसूचित जाति, जन जाति की भांति सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति दिये जाने का प्राविधान है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से सत्र 2021-2022 तक अनेकों पात्र छात्र दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति से वंचित है। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अनुसूचित जाति, एवं जन जाति  के पात्रता की आय सीमा ढाई लाख रूपये निर्धारित है।  ऐसी स्थिति में सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों की आय सीमा भी सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार ढाई लाख रूपये वार्षिक किया जाय। कहा कि सभी वर्गो के छात्रों के लिये परीक्षा परिणाम के प्रतिशत की  बाध्यता समाप्त किया जाय।
श्री भद्रेश्वरनाथ स्थित धाम में ज्ञापन देने पहुंचे दीन दयाल त्रिपाठी के साथ प्रतीक मिश्र, रूद्र आदर्श पाण्डेय, राहुल तिवारी, शुभम चौबे, शिवम चौबे, आदर्श वर्मा, हरिओम पाण्डेय, विपिन पाण्डेय, राहुल चौधरी, मो. आसिफ आदि शामिल रहे।