Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

नगर निकाय चुनाव में नगरपालिका सहित, सभी वार्डों और नगर पंचायतों में अपने प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस-प्रेमशंकर द्विवेदी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव में नगरपालिका सहित, सभी वार्डों और नगर पंचायतों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसको लेकर लगातार मंथन जारी है। यह बातें पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहीं। उन्होने कहा पार्टी नेतृत्व को कुछ लोगों ने आवेदन भेजा है, कुछ और आवेदन आने हैं। जिन लोगों को पार्टी सिम्बल से चुनाव लड़ना वे शीघ्र अपना आवेदन पार्टी में जमा कर दें जिससे समय रहते प्रत्याशियों का चयन संभव हो।
श्री द्विवेदी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों, समस्याओं और व्यक्तित्व पर लड़े जाते हैं इसलिये पार्टी सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही मौका देगी। उन्होने कहा नगरपालिका व नगर पंचायतें भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई हैं। विकास कार्य ठप हैं, योजनाओं में लूट मची हुई है, साफ सफाई का बुरा हाल है, सड़कों में गड्ढे हो गये हैं, स्ट्रीट लाइटें नही जल रही हैं, नगरपालिका क्षेत्र में वाटर पाइप लाइन फटने से रोजाना हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है लेकिन इन समस्याओं को लेकर प्रशसान बिलकुल ही गंभीर नही है। ऐसे में कांग्रेस जनों को जनता को जागरूक कर नगर निकायों को मॉडल बनाने के लिये पूरे दमखम से चुनाव लड़ना होगा।