Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम प्रियंका निरंजन का सराहनीय कार्य: वृद्धाश्रम के 22 वृद्ध व्यक्तियो को कराया राम की नगरी अयोध्या का भ्रमण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा बनकटा स्थित वृद्धाश्रम के 22 वृद्ध व्यक्तियो को भगवान राम की नगरी अयोध्या का भ्रमण कराया गया। वृद्ध व्यक्तियों ने राम मंदिर, रामजन्म भूमि, कनक भवन, हनुमान गढ़ी, अयोध्या नयाघाट का दर्शन किया। इस भ्रमण कार्यक्रम से सभी वृद्धजन काफी प्रसन्न नजर आये।
उल्लेखनीय है कि वृद्धाश्रम में पहली बार इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी स्थानीय स्तर पर प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जायेंगा। भ्रमण के लिए वृद्धजन शान्ती दूबे, भानमती, मंजू, शोभावती, चना, बतासा, निर्मला, श्रीपती, धनराजी, कुसुमावती, हरशान्ती, राधेश्याम तिवारी, संजीव नारंग, सदावृक्ष, बसन्त, अजय, माया, रामउग्रह, सत्यनरायन सक्सेना, आशा, शिवकन्या एंव कबूतरा तथा उनके साथ देख-रेख के लिए कर्मचारीगण मीना पाण्डेय, तारा देवी, मालती, जया, राहुल मिश्रा, दिनेश सिंह एवं जगतराम साथ में रहें।