प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला अधिवेशन 30 को, शिक्षकों के बीच जारी है सघन सम्पर्क

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती।  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने आगामी 30 नवम्बर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर होने वाले जिला अधिवेशन को सफल हेतु ब्लाकवार सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र, जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह , जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी  व जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ल आदि ने रामनगर और साऊंघाट ब्लाक का दौरा करने के साथ ही शिक्षकों के बीच संवाद बनाया।
शिक्षकों को संबोधित करते हुये  संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने अधिवेशन में प्रतिभाग करने का आग्रह करते हुए कहा कि ये अधिवेशन जिला संगठन को मजबूती देगा, इससे जिला संगठन एक नए ऊर्जा के साथ शिक्षक हितों की लड़ाई लड़ेगा।’
जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज के दौर में एक मजबूत लोकतांत्रिक संगठन ही अपनी आवाज  को बुलंद कर सकता है।’
जनपद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र, जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी व सूर्य प्रकाश शुक्ल ने अपने सम्बोधन में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों व शिक्षकों से अधिकाधिक संख्या में जनपदीय अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।’
इस अवसर पर साऊंघाट के संरक्षक ओम प्रकाश, रमाकांत, अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, मो0 याकूब,, अकलेश कुमार चौधरी, सचिन पाण्डेय,   उपाध्यक्ष, सोनिल श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्र, अमित वर्मा, प्रभात पाण्डेय,प्रचार मंत्री पूजा गुप्ता,सरिता, नीलम पाण्डेय  और  रामनगर ब्लाक के अध्यक्ष इन्द्रसेन मिश्र, गुरुलाल वर्मा, मंत्री अखिलानंद यादव, पप्पू सक्सेना, आनंद पाण्डेय, ऊधम सिंह, सुरेंद्र पाण्डेय, अभिषेक जायसवाल के साथ ही अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर