सामाजिक कार्यकत्री चांदनी चौधरी ने किया निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण

महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में दिया जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल में गुरूवार को चांदनी चौधरी के संयोजन में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ ही उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं और महिलाओं में सेनेटरी पैड का निःशुल्क वितरण किया गया।
सामाजिक कार्यकत्री चांदनी चौधरी ने जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्रोें की आर्थिक रूप से कमजोर महिलायें अनेक समस्याओं का सामना करती है और स्वच्छता के लिये सेनेटरी पैड तक का प्रयोग नहीं करती। थोड़ी सी सावधानी से अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं का आवाहन किया कि वे केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाये।

कार्यक्रम में श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ श्रीमती सोमा सा गुप्ता, मंजू देवी, फूलमती चौधरी, सुषमा सिंह आदि ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। मुख्य रूप से नेहा, रीमा, शिखा चौधरी, प्रमिला मौर्या, पूनम त्रिपाठी, चन्द्रावती वर्मा, श्रद्धा देवी, ज्ञानमती, रेखा सिंह, कुसुम सिंह, रागिनी देवी, संगीता देवी, ज्योति चौधरी, माया देवी, गायत्री देवी, इशरावती के साथ ही अनेक महिलायें शामिल रही।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर