डीएम ने दिया वाल्टरगंज चीनी मिल के कर्मचारियों का वेतन दिलाने का आश्वासन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने वाल्टरगंज चीनी मिल के कर्मचारियों का वेतन दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में कर्मचारियों से मिलकर उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि भुगतान का प्रकरण पिछले 5 वर्ष से लंबित चल रहा है, इस दौरान कर्मचारियों ने काफी धैर्य रखा है। उन्होंने अनुरोध किया कि आगे भी धैर्य का परिचय दें। भुगतान के प्रकरण को शासन में भी संदर्भित किया गया है। चीनी मिल प्रबंधकों से भी वार्ता हो रही है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि फर्म को बुलाकर इस चीनी मिल का मूल्यांकन कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सभी कर्मचारी जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से अपनी समस्या बताने के लिए आए थे। इस अवसर पर एडीएम कमलेश चंद तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर