Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

किसान गोष्ठी मे किसानों को दी गयी मशरूम के उत्पादन की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। उद्यान विभाग गोष्ठी का कार्यक्रम हरैया विकासखंड के ग्राम पंचायत नागपुर न्याय पंचायत दिवाकर पुर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप निदेशक बस्ती मंडल पंकज कुमार शुक्ला ब्लू स्टार कंपनी ए o खान मशरूम विशेषज्ञऔर डॉ मनोज कुमार मशरूम विशेषज्ञ योजना प्रभारी भानु प्रताप त्रिपाठी खाद्य प्रसंस्करण से वर्मा उपस्थित रहे। उप निदेशक पंकज कुमार शुक्ला ने किसानों से अपील किया कि वे मशरूम की खेती कर अधिक से अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वे विभाग से सम्पर्क कर किसी भी जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।
ब्लू स्टार कंपनी से ए o खान के द्वारा किसानों को मशरूम की खेती की संक्षिप्त जानकारी दिया जिससे किसान अपनी आमदनी को कैसे बढ़ाएं और कैसे कार्य करें इस कार्यक्रम में हरैया ब्लाक के ब्लाक प्रभारी सुभाष चंद्र मिश्रा और परशुरामपुर के ब्लॉक प्रभारी आशीष कुमार और गांव के जय शंकर,फागू,पंचम, हरिप्रसाद बर्मा, ओम परकाश राम सुरेश,रामचंद्र लोग मोजूद रहे।