Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

देश की सुरक्षा में भारतीय सैनिकों की भूमिका महत्वपूर्ण: जिलाधिकारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : देश की सुरक्षा में भारतीय सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के सदस्यो की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहें। उक्त विचार जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने व्यक्त किया। वे आज झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी  द्वारा झंडा लगाए जाने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि झंडा के माध्यम से एकत्र धनराशि सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के परिवारीजनों की सहायता के लिए उपयोग में लाया जाता है। उन्होंने अपील किया कि सभी नागरिक इस कार्य में अधिकाधिक धनराशि प्रदान करे तथा सैनिकों की सहायता करें।
उन्होने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के बारे मंे बताते हुए कहा कि सन् 1949 से शहीदों और सेना में सेवारत सैनिको को सम्मान देने के लिए 07 दिसम्बर को सम्पूर्ण भारत में यह झण्डा दिवस मनाया जाता है। देश की सेवा में अपने प्राणो की आहुति देने से बढकर कोई नेक कार्य नही हो सकता। देश की रक्षा करते हुए, जो सैनिक अपंग या शहीद हो गये है, उनके प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके लिए योगदान करें।
उन्होने कहा कि आज के दिन थल, जल व वायु सेना के जवानों को दी जाने वाली सेवाओं को याद किया जाता है। हमारे देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह हमारे वीर शहीदों तथा विकलांग हुए सैनिको व उनके आश्रितो का पुनर्वास और कल्याण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव तथा अन्य अधिकारियों को झण्डा लगाया गया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी को स्मारिका भेंट किया।