Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डॉ. पवन कुमार चौधरी के.जी.एम.यू. लखनऊ में डीएम कार्डियोलॉजी पद पर चयन

डॉ पवन चौधरी को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित 

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के पूर्व छात्र डॉ. पवन कुमार चौधरी को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में डीएम कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशलाइजेशन में चयन हुआ है। उनके इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने भैया/ डॉ पवन चौधरी को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी। डॉ पवन चौधरी ने विद्यालय के भैयाओं से कक्षा में जाकर संवाद किया, उनकी जिज्ञासा का समाधान किया और अपने अनुभवों को साझा किया।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विजय प्रताप पाठक, वरिष्ठ आचार्य विनोद सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी, राजीव कुमार श्रीवास्तव, रणजीत सिंह, दिनकर त्रिपाठी समेत अन्य सभी आचार्यो ने भी शुभकामनाएं दी।