Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दौड़, खो खो, कब्बडी और क्रिकेट में दिखी खिलाड़ियों की प्रतिभा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती।  सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे दिन सोमवार को किसान इंटर कॉलेज भानपुर के मैदान में 400 मीटर और 800 मीटर दौड़, खो खो, कब्बडी और क्रिकेट का आयोजन  किया गया  ।
यह जानकारी  देते हुये रामनगर ब्लॉक के प्रभारी अभिनव उपाध्याय ने बताया  कि  खो खो  में जूनियर वर्ग में  भीवापार ने यूपीएस बैदौली को हराया, संविलियन विद्यालय मझारी पश्चिम ने श्रीमती बंसराज देवी को हराया  दरियापुर जंगल ने जयदत्त  लघु माध्यमिक विद्यालय बड़ोखर को हराया,  जीसी इंटर कॉलेज अहिरौला नें ए आर जी सी  छतितरगावां को पराजित किया,  मेहीलाल इंटर कॉलेज ने के आई सी  जूनियर फर्स्ट टीम को हराया, के आई सी द्वितीय टीम ने  संतकबीर नगर शंकर दास मोहम्मद नगर को हराया ।  इसी प्रकार खो खो सीनियर वर्ग में  श्रीमती भुनगा  देवी बालिका इंटर कॉलेज श्रीमती वंशराजी देवी को हराया,  राम सहाय चौरसिया जोगिया पाठक ने संतकबीर शंकर दास को हराया।   क्रिकेट में पैलनी की टीम ने बैदौला को पराजित किया।  असनहरा ने  मझारी को हराया,  शंकर पुर  ने काटें खैरा ज्ञान अकेडमी को हराया,  कबड्डी में  बालक वर्ग में के आईसी भानपुर में दौलता देवी भानपुर को हराया  खैरा ने जयप्रकाश मिश्र को हराया,  भीवापार  ने पटेल इंटर कॉलेज को हराया,  के आई सी भानपुर इंटर कॉलेज नें  गणपति चौधरी को हराया यू पी एस नरखोरिया नें जी सी इंटर कालेज को पराजित किया,  नगर पंचायत भानपुर नें चन्दोखा को हराया,  जयदत्त सिंह ने रामनगर ब्लॉक को हराया,  सावित्री विद्या विहार नें मझारी पश्चिम को हराया,  वनवधिया नें धवाय को हराया,  नकचर नें करेली को हराया,  ज्ञान अकेडमी नें भुनगा देवी को हराया,   बालिका वर्ग में भुनगा देवी ने जी सी इंटर कालेज को हराया जयदत्त नें दौलता देवी को पराजित किया।  बड़ोखर नें के सी भानपुर को हराया, दौड़ में शामिल 300  प्रतिभागी  चार सौ मीटर में और 800 मीटर में 220 प्रतिभागियों नें प्रतिभाग किया।सोमवार को  खेल महाकुंभ  रामनगर में कुल 2200  खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर सह संयोजक आकाश श्रीवास्तव एवं मंटू तिवारी, अनंत सिंह,  सौम्या सिंह जूनियर अभियंता स्वास्थ विभाग से  डाक्टर कलीम, डाक्टर पल्ल्वी चौधरी, अनुज प्रताप सिंह, विवेक यादव, रेनू शुक्ला, सुनीता दुबे,  नरेंद्र प्रताप भारती,  रमाशंकर,  मेराज आलम अंसारी, अरविंद जायसवाल दिनेश चौरसिया, उधम सिंह बबलू शंकर, सुरेन्द्र नाथ पाठक, समीक्षा मिश्र दुर्गेश यादव आयुष पाण्डेय, रामभेज गौड़ पायलट पुष्पेंद्र सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।