Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन हेतु अंतिम तिथि  26 दिसम्बर

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती :  दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन हेतु अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आवेदन तिथि पुनः बढ़ाकर 26 दिसम्बर 2022 कर दी गई है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि अग्रसारण के बाद एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी कर शुद्ध एवं संदेहास्पद डाटा जिला समाज कल्याण अधिकारी के लॉगिन पर उपलब्ध कराया जायेगा। संदेहास्पद डाटा को कारण सहित छात्र/छात्राओं के लॉगिन पर भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिसके आधार पर छात्रों द्वारा त्रुटियों को दिनांक 19 जनवरी से 27 जनवरी 2023 तक सही कर हार्डकॉपी संस्थान में पुनः सत्यापन हेतु जमा की जा सकेगी।
उन्होने बताया कि संस्थानों के स्तर पर मास्टर डाटा अपडेशन हेतु भी तिथि बढ़ाई गई है, जिसके अनुसार जनपद में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान 19 दिसम्बर तक मास्टर डाटा में पाठ्यक्रम, उसका प्रकार, कुल सीटें, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क आदि अपडेट कर सकेंगे। जिससे अध्ययनरत छात्र मास्टर डाटा में शामिल संस्थान एवं कोर्स को सेलेक्ट कर आवेदन कर सकें। मास्टर डाटा अपडेट न कर पाए सभी संस्थानों को विभाग द्वारा ईमेल एवं एसएमएस द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किए जाने के संदेश भी भेजे जा रहे है, ताकि किसी भी स्तर से कोई भी छात्र आवेदन से छूटने न पाए।
उन्होने बताया कि दिनांक 02 मई 2022 द्वारा जारी समय-सारिणी की अनुसार आवेदन करने वाले छात्रों को 28 दिसम्बर तक तथा नवीन समय सारिणी के अनुसार आवेदन करने वाले छात्रों को 20 मार्च 2023 तक छात्रवृत्ति आधार सीडेड व एनपीसीआई मैप्ड बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाएगी।