Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मकान लिखवाने के बाद फाड़ दिया चेक, कार्रवाई की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। जमीन खरीद और बिक्री मामले में 6 लाख 80 हजार रूपये का गलत चेक देने और बैंक पहुंचकर चेक को दबंग द्वारा फाड़ दिये जाने का मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बड़रिया खुर्द निवासी मोहम्मद तबरेज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उन्होने जरूरत पर अपना बरदहिया स्थित मकान बेचा और उसे 6 लाख 80 हजार रूपये का चेक दिया गया जो गलत हस्ताक्षर का निकला, मोहम्मद तबरेज ने जब इसकी शिकायत पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मरवटिया निवासी जय प्रकाश चौधरी पुत्र सत्य प्रकाश चौधरी से किया तो वह बैंक पहुंचा और चेक को फाड़कर फेंक दिया, कहां पैसे की बात भूल जाय। पुलिस में शिकायत किया तो अंजाम बुरा होगा।
मोहम्मद तबरेज ने जय प्रकाश चौधरी से अपना रूपया वापस दिलाने और अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।