Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बनकटी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद हेतु जीतेन्द्र पाल ने पेश की दावेदारी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत व नगरपालिका में एक ओर जहां संभावित प्रत्याशी कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रह रहे हैं वहीं बनकटी नगर पंचायत से अचानक दावेदारी पेश कर समाजवादी नेता जीतेन्द्र पाल ने सभी को हैरान कर दिया है। जीतेन्द्र पाल स्थानीय हैं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में मजबूत पकड़ रखते हैं। जीतेन्द्र पाल साफ सुथरे, ईमानदार व बेदाग चरित्र के व्यक्ति हैं।
ऐसे में संभावना है अब बनकटी नगर पंचायत चुनाव पार्टी नही व्यक्तित्व और चेहरे पर लड़ा जायेगा। जानकार यह भी बताते हैं कि बनकटी नगर पंचायत क्षेत्र समाजवादी पार्टी के लिये मुफीद है। साल 2017 में हुये चुनाव में यहां से सपा के टिकट पर वेदकला ने जीत का परचम फहराया था। अब इसी सीट पर जीतेन्द्र पाल दावेदारी कर रहे हैं। वैसे समाजवादी पार्टी से और भी कई लोग टिकट की दावेदारी कर रहे हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो नेतृत्व की नजर में भी वे बेहतर उम्मीदवार साबित हो सकते हैं।
आश्वासन मिलने के बाद रविवार से उन्होने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया है। पहले दिन से ही शुभ संकेत मिलने शुरू हो गये हैं। वे जहां भी जा रहे हैं ऐसा जनसमर्थन मिल रहा है जैसे लोग उनकी दावेदारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। जीतेन्द्र पाल ने रविवार को ब्लाक मुख्यालय, पंखोबारी, बनकटी बाजार टिकवाजोत, देईसांड आदि स्थानों पर संपर्क किया। उन्होने बताया व्यापक स्तर पर समर्थन और आर्शीवाद मिल रहा है। इस बार जनता को अपने लिये वोट करना है जिससे जाति, धर्म, भाई भतीजावाद से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास सुनिश्चत हो। संपर्क के दौरान अमित पाल संजय पाल, संतोष पाल, नन्हे पाल, नागेन्द्र पाल, राहुल पाल, पप्पू चौधरी, एजाज अहमद, शाकिर अली सहित तमाम लोग शामिल थे।