Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पूर्व सैनिक ने एसपी से लगाया न्याय की गुहारः विवेचक बदलने की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के रोवा गोवा निवासी पूर्व सैनिक गंगा प्रसाद यादव ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक एवं सीओ रूधौली को पत्र देकर मारपीट एवं फर्जी मुकदमें के मामले में विवेचक को बदलने का आग्रह किया।
पत्र में गंगा प्रसाद ने कहा है कि 2018 में सेवा निवृत्त होने के बाद जनपद के विभिन्न खेल मैंदानों में युवा खिलाडियोें को प्रशिक्षण देने के साथ ही समाजसेवा का भी कार्य करते हैं। वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं इस कारण से कुछ लोग जलन रखते हैं। बन्नी गांव निवासी भालचंद यादव एवं गोनार निवासी हरिओम यादव दबंग किस्म के हैं और खिलाड़ियों से जबरिया चंदा मांग रहे थे, जब उन्होने इसका विरोध किया तो उनके ऊपर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, वे गंभीर रूप से घायल हो गये और जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती रहे। गत 23 अक्टूबर 2022 को हुई को इस घटना का मुकदमा लालगंज थाने में दर्ज है। अभी तक लालगंज पुलिस ने उक्त मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
पूर्व सैनिक गंगा प्रसाद यादव ने पत्र में कहा है कि भालचंद यादव एवं हरिओम यादव उनसे द्वेष रखते हैं और आये दिन कोई न कोई षड़यंत्र किया करते हैं। लालगंज पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से उनका मनोबल बढ गया है, वे गवाहों को डरा  धमकाकर प्रभावित कर रहे हैं। उन्होने मांग किया है कि मामले में लालगंज के चौकी इन्चार्ज हुबलाल एवं दीवान कृष्णपाल के संलिप्तता की उच्च स्तरीय जांच कराते हुये विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराकर न्याय दिलाया जाय। उन्होने पत्र में कहा है कि उनके प्रकरण में पुलिस धाराओं का अल्पीकरण कर दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।