Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जनता की ताकत पर जनता के लिये लड़ रहे हैं चुनाव: जीतेन्द्र पाल

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। निकाय चुनाव में बनकटी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता जीतेन्द्र पाल लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। एक ओर जहां नगर पंचायत में भ्रष्टाचार से जुडी तमाम शिकायतें चर्चा में आ चुकी हैं वहीं साफ सुथरा, भेदभाव रहित विकास का जीतेन्द्र पाल द्वारा जनता से किया जा रहा वादा लोगों को पसंद आ रहा है।
जीतेन्द्र पाल की सरलता, सादगी इलाके में हर किसी को प्रिय है। शनिवार को उन्होने नगर पंचायत के लक्ष्मीनगर, शंकरनगर, अंबेडकरनगर, राजेन्द्र प्रसाद नगर सहित कई वार्डों में सघन जन संपर्क किया। इस दौरान उन्होने कहा ‘हम अपने लिये नहीं, जनता की ताकत पर जनता के लिये चुनाव लड़ रहे हैं’। जनता ने हमारे वादों, हमारे आचरण व्यवहार पर यकीन करके सेवा का मौका दिया तो जनता खुद महसूस करेगी कि उसका फैसला बेहतर था और नगर पंचायत के व्यापक हित में था। जनसंपर्क के दौरान नागेन्द्र पाल, अंकित यादव, राहुल पाल, अमित पाल, प्रभात पाल, अंकज पाल, रमेश सिंह, सफीक अहमद, मुस्ताक अहमद, अनिल चौधरी, विकृम यादव, प्रशुराम यादव, राकेश श्रीवस्ताव, आदित्य आदि लोग मौजूद रहे।