Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

नगर थानाक्षेत्र के दामोदरपुर में हुई थी वारदात

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: नगर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में पट्टे की जमीन के विवाद में पिटाई से किसान की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसओ धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अरबापुर मोड़ से रविवार को आरोपी राम विलास यादव व अभिमन्यु यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी शेषनाथ को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मुकदमे में नामजद गंगाराम व प्रद्युम्न अभी फरार हैं।
दामोदरपुर निवासी प्रहलाद यादव के दो पुत्रों को उनके घर के पास की पांच बिस्वा जमीन का पट्टा मिला हुआ था। इसे लेकर प्रहलाद यादव की दूसरी मां के बेटे शेषनाथ व उसके परिवार से विवाद था। बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात शेषनाथ अपने दो भाइयों और दो बेटों के साथ उस जमीन पर छप्पर रख रहा था। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे इसकी जानकारी होने पर प्रहलाद यादव मना करने पहुंचे। आरोप है कि शेषराम, गंगाराम, राम बेलास और शेषराम के पुत्र प्रद्युम्न व अभिमन्यु, छप्पर का बांस व लाठी लेकर प्रहलाद के ऊपर टूट पड़े। पिटाई में प्रहलाद यादव के सिर में गंभीर चोटें आ गईं।
प्रहलाद के पुत्र धर्म कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां शुक्रवार शाम उपचार के दौरान प्रहलाद यादव (58) की मौत हो गई।