Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बीएसए ने छात्रों, शिक्षकों के साथ किया विद्यालय की सफाई

विद्यालय में स्वच्छता सबकी जिम्मेदारीबीएसए

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती।शुक्रवार को बीएसए डॉ इन्द्रजीत प्रजापति ने हर्रैया विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर का औचक निरीक्षण किया साथ ही विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों के साथ कैम्पस की साफ-सफाई भी किया। विद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद मिले और अच्छी संख्या में बच्चे भी उपस्थित थे। विद्यालय के बच्चों रुचि, आयुष, अंशिका, सलमान, नितिन, अनुज आदि से छोटी संख्या, बड़ी संख्या वर्णमाला आदि पूछा तो बच्चों ने सभी का सही उत्तर दिया यह देखकर बीएसए बहुत प्रभावित हुए। विद्यालय का अभिलेख, किचेन गार्डन, क्लासरूम, रसोईघर आदि देखा। विद्यालय के किचन गार्डन में कई तरह की सब्जियां कैंपस में कई तरह के फलदार वृक्ष और फूलों की क्यारी आदि को सुन्दर व व्यवस्थित देखकर बीएसए ने प्रधानाध्यापक संतोष कुमार शुक्ल व पूरे विद्यालय परिवार की सराहना किया। बीएसए ने कहा कि विद्यालय की सफाई हम सभी की जिम्मेदारी है शासन की मंशा के अनुरूप मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय की अवधारणा का सफल क्रियान्वयन करना है । इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अध्यापकों द्वारा भी प्रतिदिन 15 से 20 मिनट तक साफ सफाई की गतिविधियां संपन्न की जाएगी। विद्यालय की सफाई में ग्राम प्रधान प्रभात सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी सन्दीप   चौधरी, गोविन्द प्रताप सिंह, अंकुर मिश्र, नीतू, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, तिलकराम आदि उपस्थित रहे।